Search

 
 
 

बोकारो: मुख्यमंत्री की सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके

 
Bokaro: दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता. चंद्रपुरा से लेकर नावाडीह ऊपरघाट के जंगल तक,मुख्य सड़क व पगडंडियों में भी सुरक्षा बलों का सख्त पहरा था. बोकारो एसपी चंदन झा खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी. हैलीपैड से लेकर अलारगो स्थित आवास, सिमराकुल्ही और भंडारीदाह तक बैरिकेट किया गया था. प्रशिक्षित डॉग बाणी 43 डिग्री की चिलचिल्लाती धुप में भी अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहा था. पुलिस कर्मी मेटल डिटेक्टर से भी सड़क की जांच कर रहें थे. बाइक अंदर प्रवेश कराने के लिए कुछ पैरवीकार की पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई लेकिन जवानों ने उनकी एक न सुनी. [caption id="attachment_612298" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/cm-surakchha-300x179.jpg"

alt="" width="300" height="179" /> जंगल में सुरक्षा को लेकर चौकस जवान[/caption] कार्यकर्ताओं को परिचय दिखाने के बाद ही प्रवेश मिल रहा था. सीएम के पहुंचने से पूर्व हैलीपैड से लेकर उनके आवास तक दो शीर्ष अधिकारियों ने दो बार मुआयाना किया. पलामू-सारूबेड़ा जंगल से चंद्रपुरा तक सीआरपीएफ, आईआरबी, जैप सहित अन्य सुरक्षा बल के जवान तैनात थे. सिमराकुल्ही में सीएम लगभग ढाई घंटे तक रूके तब तक पुलिस कर्मी कड़ी धुप में डटे रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612200&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : प्यार हुआ, तकरार हुआ...लोगों ने समझाया और ‘सात फेरा’ स्वीकार हुआ  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही