Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : महिलाओं की प्रगति के बिना विकास की परिकल्पना बेमानी : अमरेन्दु प्रकाश

Bokaro : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विकास केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संयंत्र की महिला कर्मियों ने भाग लिया. समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश मुख्य अतिथि रहे. मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) अनिमा कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया. बीएसएल की महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमरेन्दु प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की प्रगति और भागीदारी के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट की प्रगति में महिला कर्मियों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि महिलाओं में असीम क्षमता है और वे नवाचार व कार्य के प्रति समर्पण की भावना से बीएसएल को उत्कृष्टता की शिखर पर ले जा सकेंगी.

  महिला कर्मियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

समारोह के दौरान बीएसएल की कुल तीस महिला कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. समारोह का प्रमुख आकर्षण बीएसएल की महिला कर्मियों, महिला समिति के सदस्यों और बीजीएच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही. इसके अंतर्गत महिला प्रशिक्षुओं, महिला समिति की टीम, बीजीएच की महिला चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ व अन्य महिला कर्मियों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति के अलावा समूह गान, लघु नाटिका आदि ने दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन जन सम्पर्क विभाग के शुभनीत भटनागर और महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) अनुपमा तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर सीईओ (बीपीएससीएल) केके ठाकुर, अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अमिताभ श्रीवास्तव, अधिशासी निदेशक (माइंस) जे दास गुप्ता, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष अनिता तिवारी, मुख्य महाप्रबंधकगण, अन्य वरीय अधिकारी, महिला समिति की उपाध्यक्ष व सदस्य और बोकारो स्टील की महिला कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/bokaro-holi-festival-cum-bhagwat-katha-rain-ends-with-rain-of-gulal-and-flowers/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : गुलाल और फूलों की बारिश के साथ होली महोत्सव सह भागवत कथा वृष्टि का समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही