Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: पाइपलाइन कार्य का विस्थापितों ने किया विरोध, मुआवजे की मांग

Advertisement
Advertisement
Bokaro: विस्थापित रैयत जोहर पार्टी के बैनर तले विस्थापितों ने एक बार फिर पचौरा मौजा में सेल प्रबंधन के द्वारा किए जा रहे जलापूर्ति योजना पाइपलाइन कार्य का विरोध किया. विस्थापितों का कहना है कि बोकारो सेल प्रबंधन और जिला प्रशासन की मिलीभगत से हमारी जमीन पर जबरन पाइपलाइन का काम किया जा रहा है. जिससे यहां के विस्थापित आक्रोशित हैं. विस्थापितों का कहना है कि हमलोग इसका काफी समय से विरोध करते आ रहे हैं. जिसके तहत 104 का धारा लगाकर झूठा केस कर विस्थापितों को फंसाया जा रहा है. विस्थापितों को बिना मुआवजा दिए ही काम कराया जा रहा है. इसका विरोध लगातार विस्थापितों के द्वारा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-   राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-pm-modi-did-nothing-for-kovid-victims-industries-and-poor-tweeted-pm-does-not-care/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल, पीएम मोदी ने कोविड पीड़ितों, उद्योगों और गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ट्वीट किया, पीएम डज नॉट केयर…   
उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में होने के बाद भी पाइपलाइन का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि विस्थापितों को नियोजन और मुआवजा नहीं दिया गया तो विस्थापित अब उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. जिसके तहत आने वाले दिनों में विस्थापित सेल प्रबंधन को चेताते हुए एक चेतावनी रैली भी निकालेगी. इसलिए सेल प्रबंधन और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जितनी जल्दी हो विस्थापितों की समस्याओं का समाधान कर दे. प्रदर्शन में फुनिया देवी, नूनीबाला देवी, जीरो देवी, रबनी देवी, कुंती देवी, सरस्वती देवी, मनोज कुमार महली, जीतू महली, अमर सिंह, शमशेर अंसारी, राजकिशुन घटवार, कुणाल गोस्वामी और संजय कुमार महली शामिल थे. इसे भी पढ़ें- पंजाब">https://lagatar.in/punjab-chief-minister-mann-met-pm-modi-demanded-a-special-package-of-one-lakh-crores-said-punjab-has-a-loan-of-3-lakh-crores/">पंजाब

के मुख्यमंत्री मान पीएम मोदी से मिले, एक लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज मांगा, कहा, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही