Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : स्टील सिटी में रंगोत्सव का छाया रहा उमंग, छोटे-बड़े सभी रहे मतंग

Bokaro : रंग, प्रेम, सौहार्द व सद्भाव का सबसे बड़ा प्रतीक मानी जानी वाली होली बोकारो और चास सहित आसपास के इलाके में पूरे धूमधाम के साथ मनायी गयी. शहर में चारों तरफ होलियाना मस्ती का उमंग छाया रहा और रंगों की इस खुशी के उमंग में छोटे, बड़े, सभी मतंग बने रहे. क्या खास, क्या आम, हर किसी ने तमाम भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाये और होली की खुशियां बांटीं. दिन भर डीजे म्यूजिक की होलियाना गीतों की धमक के बीच रंग-गुलाल खेलने के दौर देर शाम तक चलता रहा. सुबह से ही गली-मुहल्लो में बच्चों, युवाओं के साथ-साथ बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं ने भी अपनी टोलियां लेकर ड्रम, बाल्टी बजाते हुए घर-घर घूमकर एक-दूसरे को रंगों में सराबोर करने का सिलसिला शुरू कर दिया, जो दोपहर तक चलता रहा. बच्चों ने पिचकारियों से रंग छो़ड खूब मस्ती की. होली पर लोगों का अपने रिश्तेदारों, इष्टमित्रों के घर जाकर भी रंग लगाने के साथ-साथ होली विशेष पूआ, दहीवड़ा आदि पकवान खाने-खिलाने का क्रम भी चलता रहा. वहीं, दोपहर बाद अबीर लगाने का दौर शुरु हुआ, जो देर रात तक चलता रहा. होली को लेकर एक-दो दिन पहले से ही दिनभर फोन, सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी जारी रहा. होली पर बोकारो में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी खूब मस्ती की. एसपी आवास में आयोजित मिलन समारोह खास रहा. होली गीतों पर तमाम अधिकारियों ने छोटे-बड़े, सिपाही-हवलदार, डीसी, एसपी आदि के हर भेदभाव भुलाकर संग नाचे-गाये, एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाये. रंगों में सराबोर एसपी को जवानों ने कंधे पर उठाया और सबने एक साथ मिलकर इस पर्व का आनंद लिया. इस अवसर पर जगह-जगह गीत-संगीत के भी कार्यक्रम हुए. यह">https://lagatar.in/bokaro-unique-colors-of-south-india-seen-on-holi/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : होली पर दिखी दक्षिण भारत की अनुपम छटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही