Search

 
 
 

बोकारो : मिलेट की उपयोगिता पर जी-20 वर्ष का पहला सेमिनार 6 को

 
Bokaro : बोकारो में मिलेट की उपयोगिता पर पहला सेमिनार आगामी 6 मई को होगा. सेमिनार के आयोजकों में शामिल खुशहाल बोकारो अभियान के संस्थापक एके झा ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट (श्री अन्न) जी-20 वर्ष के अवसर पर फ्यूचर फूड सिक्योरिटी के रूप में भारत के प्रस्ताव पर वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट वर्ष घोषित किया है. साथ ही, पूरे वर्ष बढ़ती जनसंख्या के स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन के रूप में अब मोटे अनाज को आवश्यक बताया है. इसे अब मिलेट और श्री अन्न कहा जा रहा है. इसकी उपयोगिता, उपलब्धता और गैर-सिंचित जमीन पर भी इसकी उपज से किसानों को अधिक आमदनी बढ़ाने में मदद सहित अन्य विषयों को लेकर आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञ विश्व के अनेक देश के अपने अनुभवों की जानकारी देंगे. कार्यक्रम के मुख्त वक्ता इंडिया मिलेट इनिसिएटिव के संस्थापक डॉ सत्येन्द्र यादव होंगे. एके झा ने बताया कि बोकारो में यह पहला आयोजन होगा, जिसमें सामाजिक संस्था की सहभागिता से सरकारी योजना मिलेट मिशन में जिला प्रशासन, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि वनोपज सहकारी समिति, बोकारो स्टील प्लांट, लिम्का दक्षिण रेस्टोरेंट रॉयल दरबार, खुशहाल बोकारो, बोकारो महिला समिति, मिथिला महिला समिति, सखी बहिनपा मिथिलानी समूह आदि एकसाथ राष्ट्रीय अभियान में रचनात्मक परिवर्तन की शुरुआत करेंगे. सेमिनार में कई स्वादिष्ट व्यंजन इन सभी समूह के द्वारा प्रदर्शित और परोसे जाएंगे. खुशहाल बोकारो अभियान के संस्थापक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती मेनका इस कार्यक्रम की संजोजक हैं. यह आयोजन 10 बजे सुबह से 3 बजे तक होगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-six-bikes-with-ten-tonnes-of-illegal-coal-seized-in-uparghat/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : ऊपरघाट में दस टन अवैध कोयला सहित छह बाइक ज़ब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही