Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: लाठी खेल प्रतियोगिता भारतीय परंपरा की देन: माधवलाल सिंह

Advertisement
Advertisement
Bermo: गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म के संतोषी मन्दिर स्थित मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. लोग ताजिया के जुलूस के शक्ल में कार्यक्रम स्थल पहुंचे और उसके बाद लाठी खेल प्रतियोगिता शुरू की गई. प्रतिभागियों ने लाठी खेल का प्रदर्शन करते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाये. इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सभी टीमों को मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने स्वागत किया. इस मौके पर माधवलाल सिंह ने कहा कि लाठी खेल प्रतियोगिता भारतीय परंपरा की देन है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-traumatic-death-of-3-schoolgirls-after-being-hit-by-an-uncontrollable-truck-in-bundu/">रांची:

बुंडू में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 3 स्कूली छात्राओं की दर्दनाक मौत

ये रहे मौजूद

विशिष्ठ अतिथि बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, गोमिया थाना के प्रभारी राजेश रंजन ने सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसके अलावा बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरष्कृत किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, मुखिया शोभा देवी, तारामणि देवी, पंसस विष्णु लाल सिंह, उपमुखिया पंकज कुमार, समाजसेवी केदारनाथ पंडा, सदर इब्राहिम, आरिफ, सेक्रेटरी शायुद, एनताब, इम्तियाज, गुलाम, शेर मोहम्मद, हकीमुद्दीन राय, गुलजार राय, इब्राहिम, साबिर, फरीद हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही