Search

बोकारो : झारखंड के रेसलरों का मार्गदर्शन करेंगे दी ग्रेट खली

Bokaro : डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में भारत का दमखम दिखाने वाले दी ग्रेट खली शुक्रवार को बोकारो पहुंचे. एक निजी टीएमटी कंपनी के कार्यक्रम में दुर्गापुर जाने के क्रम में वह कुछ समय के लिए बोकारो सेक्टर-1 स्थित होटल हंस रीजेन्सी में रुके थे. दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह झारखंड के युवाओं का कुश्ती के क्षेत्र में मार्गदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवा रेसलरों का हौसला बढ़ाने के लिए शीघ्र ही वह धनबाद आएंगे. रेसलिंग में दी अंडरटेकर जैसे पहलवानों को भी चित्त कर देने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार खली के बोकारो आने पर उन्हें देखने, उनकी तस्वीरें खींचने और उनके साथ फोटो खिंचाने वालों की भीड़ लग गई. होटल हंस रीजेंसी के आसपास एक कौतूहल और रोमांच का नजारा बना रहा. बता दें कि हिमाचल निवासी खली अपने दम पर मेहनत मजदूरी कर शानदार कद-काठी के चलते डब्ल्यूडब्ल्यूई में पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं. इस दरम्यान बोकारो जिले के कुछ रेसलर भी उनसे मिले और यहां के रेसलरों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि रेसलिंग के क्षेत्र में यहां के युवाओं को आगे आना होगा, इसके लिए उन्हें मेहनत करने की जरूरत है. यह">https://lagatar.in/bermo-after-three-years-the-husband-became-emotional-after-finding-the-missing-deranged-wife-healthy/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : तीन साल बाद लापता विक्षिप्त पत्नी को स्वस्थ पाकर पति हुआ भावुक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp