Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : नाजायज रिश्ते में पति बन रहा था रोड़ा, प्रेमी मुखिया संग मिलकर पत्नी ने कर डाली थी उसकी हत्या

Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टुघरी गांव में 31 वर्षीय परेश गोस्वामी की मौत की गुत्थी आखिरकार सुलझ गयी. परेश ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गयी. इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी दुर्गा देवी ने अपने प्रेमी बिजुलिया पंचायत के मुखिया वासुदेव रजवार के साथ मिलकर अंज़ाम दिया था. घटना के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया. उन्होंने स्वीकार किया कि परेश उन दोनों के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था. पुलिस ने इस इकबालिया बयान के बाद हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.

            मृतक के भाई ने कराया था मामला दर्ज़

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि गमछे से गला घोंटकर उन्होंने परेश की हत्या रविवार की रात को कर दी थी. चास मुफस्सिल थाना पुलिस सोमवार की सुबह परेश की मृत्यु होने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद परेश के भाई राजू गोस्वामी ने अपनी भाभी और उसके आशिक मुखिया पर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था. भाई के अलावा मृतक के बेटे ने भी परेश के साथ मारपीट होने और मुखिया के अक्सर घर आने की बात कही थी.

              परेश ने दोनों को देख लिया था साथ

पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर सख़्ती से पूछताछ की तो दोनों ने ज़ुर्म कबूलते हुए बताया कि दोनों ने गमछे से पहले उसका गला घोंटा और उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटका दिया. दोनों के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध था. रविवार की रात मुखिया वासुदेव रजवार उसके साथ उसके घर पर ही था. तभी पति परेश घर पहुंचा तो दोनों को कमरे में साथ देखकर बीच विवाद हुआ. इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई. थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले का खुलासा हो चुका है. दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. यह">https://lagatar.in/kasmar-panchayat-representatives-picket-for-the-demand-of-making-bermo-a-district/">यह

भी पढ़ें : कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही