Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : ससुराल आए युवक का हत्यारा साढ़ू अपने साथी के साथ गिरफ़्तार

Bokaro : रांची के सिल्ली स्थित पतरहातू गांव से बालीडीह के करहरिया गांव में अपने ससुराल आए रितेश कुमार दत्ता (40) की हत्या उसके साढू मणिलाल दत्ता ने अपने दोस्त शिबू सिंह के साथ मिलकर कर दी. आरोपियों ने इस घटना को 25 फरवरी को ही अंजाम दिया था. दोनों ने पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की थी. शव को नरकरा से करहरिया गांव जाने वाली सड़क किनारे चिरुटांड़ जंगल में नाला किनारे फेंक दिया था. मृतक के मोबाइल और गमछे को पास के एक सूखे तालाब में डाल दिया था. शुक्रवार को जब मृतक का शव बालीडीह पुलिस ने बमराद किया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ.

                        अब तक दो गिरफ़्तार

बालीडीह थाना प्रभारी राम प्रवेश कुमार ने बताया कि यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा है. मामले में घटना को अंजाम देने वाले मृतक के साढू कुम्हरी गांव निवासी मणिलाल दत्ता और उसके मित्र जैनामोड़ निवासी शिबू सिंह को गिरफ्तार किया गया है. कहा कि साजिशकर्ता को भी पुलिस जल्द पकड़ेगी.

                  साढ़ू मणिलाल ने खोले राज़

मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार दत्ता ने भाई के गायब होने के साथ हत्या के संदेह को लेकर बालीडीह थाना में तीन दिन पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. जिनलोगों पर हत्या का शक किया गया था, उसमें मृतक का साढू मणिलाल था. जब मणिलाल को पकड़ा गया तो मामला का खुलासा हो गया. मृतक रितेश कुमार दत्ता सिल्ली के पतरहातू गांव में बिजली विभाग में अनुबंध पर काम करता था. उसकी शादी वर्ष 2014 में करहरिया गांव की रहने वाली पिंकी देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच बेहतर संबंध नहीं थे. वह अपनी पत्नी को गांव ले जाने के लिए 25 फरवरी को हटिया वर्द्धमान पैसेंजर से बोकारो रेलवे स्टेशन आया था. उसके बाद से ही उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था. दो दिन से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी. इसके बाद शुक्रवार को शव बरामद किया गया. घटनास्थल पर एसआई विष्णु साह, एएसआई दिनेश प्रसाद सिंह के अलावा कई पुलिस जवान मौजूद थे. शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

                       शक के घेरे में पत्नी भी

मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने भी पति के गायब होने की सूचना पुलिस ने को दी थी. बताया था कि 26 फरवरी को उसके पति बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे ता, उनसे मोबाइल पर बातचीत हुई थी. उसके बाद वे घर नहीं आए. बालीडीह थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके पति स्टेशन पर उतरने के बाद ही गायब हो गए. जब पुलिस ने मृतक का कॉल डिटेल निकालना शुरू किया, तो सुराग मिलने लगे. इसके बाद पुलिस ने पिंकी के छोटे बहनोई को पकड़ा, तब हत्याकांड का खुलासा हो गया. ऐसे में अभी पिंकी देवी से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है, लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं है. वह जैनामोड़ अस्पताल में इलाजरत है.

     रितेश के बोकारो आने की पहले से थी जानकारी

पुलिस को हत्याकांड में शामिल मणिलाल दत्ता और शिबू सिंह ने बताया है कि उन्हें जानकारी थी कि 25 फरवरी को रितेश कुमार दत्ता हटिया वर्द्धमान पैसेंजर से बोकारो आ रहा है. स्टेशन पर ही अपनी बाइक पर रितेश को बैठा लिया. जहां से बालीडीह के नरकेरा के रास्ते करहरिया ले जाने लगे. इसी बीच रास्ते में रितेश और मणिलाल के बीच पिंकी देवी को लेकर बहस होने लगी. जिसमें ही दोनों में मारपीट शुरू हो गयी. दोनों मिलकर उसे चिरुटांड़ के जंगल की ओर ले गए. जहां से एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी. यह">https://lagatar.in/bokaro-liquor-factory-busted-by-making-underground-bunker/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : जमीन के नीचे बंकर बनाकर चला रहे शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही