Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  तूल पकड़ रहा है  डॉक्टरों का अटेंडेंस काटने मामला, बढ़ सकती हैं डीएस की मुश्किलें

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  डॉक्टरों का अटेंडेंस काटने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले के आरोपी रहे सदर अस्पताल बोकारो के उपाधीक्षक(डीएस) डॉ सजंय सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पहले सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने हाजिरी काटने का आरोप लगाया था, जिस जांच में डीएस को क्लीनचिट दे दी गयी थी. लेकिन अब अनुमंडलीय अस्पताल चास के चिकित्सकों ने मामले की शिकायत डीसी कुलदीप चौधरी से की है.मामले की जांच डीडीसी कर रहे हैं. डीडीसी ने अटेंडेंस रजिस्टर का जेरोक्स कॉपी साक्ष्य स्वरूप लिया है. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-ec-gives-10-days-extra-time-to-reply-to-cm-hemant-in-mines-lease-case/">BREAKING:

माइंस लीज मामला, सीएम हेमंत को जवाब देने के लिए EC ने दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय हलांकि अधिकारी बता रहे हैं कि जांच शुरू की गयी हैं. इस बाबत जांच पूरी नहीं हुई हैं इसलिए जानकारी देना मुश्किल है. डॉक्टरों ने अपने आवेदन पत्र में कहा है कि ड्यूटी पर रहने के वावजूद डीएस हाजिरी काट रहे है. जबकि डीएस संजय कुमार का कहना है कि डॉक्टर अनावश्यक आरोप लगा रहे है. उन्होंने बताया कि हाजिरी अनुपस्थित रहने के बाद काटी जाती हैं.कुछ चिकित्सक हम पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगाते है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर काम करना नहीं चाहते है. जब कर्रवाई होती हैं तब वे लोग संगठित तरीके से विरोध करते हैं. ताकि ड्यूटी नहीं करे.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही