Search

 
 
 

बोकारो : शिक्षिका के गले से चेन छिनकर भागे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

 
Bokaro : चेन स्नेचिंग की घटना शहर में बढ़ गई है. आये दिन बदमाशों के निशाने पर महिलाएं रहती हैं. सोने की चेन पहने महिलाओं को बदमाश कई दिनों से रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस की गिरफ्त में ये बदमाश जल्दी नहीं आते हैं. कहा जाय तो चेन स्नेचिंग की सरगना पर पुलिसिया दबिश बनानी जरुरी है. महिलाएं चेन छिनतई के दौरान घायल भी हो जाती हैं. चेन छिनतई की एक घटना सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 डीएफओ आवास के पास बुधवार को दोपहर में हुई. बता दें कि बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार शिक्षिका मीनाक्षी को गिराकर उनके गले से सोने का चेन छीन लिया. चेन छिनने के बाद दोनों बदमाश बोकारो होटल की ओर तेजी से फरार हो गए. किसी प्रकार महिला शिक्षिका सेक्टर 4 लक्ष्मी मार्केट स्थित निजी अस्पताल पहुंची, जहां से इलाज कराने के बाद बुधवार शाम स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-in-the-highway-due-to-contact-with-11-thousand-volt-wire-driver-scorched/">साहिबगंज

: 11 हजार वोल्‍ट के तार के संपर्क में आने से हाइवा में लगी आग, ड्राइवर झुलसा

बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

सेक्टर 6 पुलिस के अनुसार शिक्षिका जीजीपीएस स्कूल की टीचर है. स्कूल के बाद सेक्टर 5 हटिया से सब्जी लेकर स्कूटी से चिरा चास केके सिंह कॉलोनी अपने घर लौट रही थी. इस बीच जब डीएफओ आवास के पास महिला पहुंची, तो बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मार कर चेने छिन लिया. जिससे वो गिरकर जख्मी हो गई. महिला शिक्षिका ने भागते हुए बदमाश को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन बदमाश महिला शिक्षिका को धक्का देकर फरार हो गए. पुलिस बदमाशों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही