Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सहभागिनी ने वृद्धाश्रम में असहायों के बीच बांटे कंबल

Bokaro : चित्रगुप्त महापरिवार की महिला सम्भाग "सहभागिनी" की सदस्यों ने बुधवार को चास सोलागीडीह स्थित वृद्धाश्रम में असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही खाद्य सामग्रियां भी दी गई. सहभागिनी की महासचिव अर्पिता सिन्हा ने यहां रह रही वृद्ध महिलाओं से उनका हाल जाना. इस दौरान कुछ बुजुर्ग महिलाएं अपने असहाय अवस्था पर रो पड़ीं. अर्पिता सिन्हा ने सहभागिनी की ओर से हर महीने उनके लिए कुछ जरुरते पूरी करने का आश्वासन दिया. लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने शीघ्र ही निशुल्क चिकित्सा सेवा की व्यस्था करने की बात कही. चित्रगुप्त महापरिवार के जिला मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने इस पहल के लिए सहभागिनी का आभार जताया. कार्यक्रम में जिला महासचिव भैया प्रीतम, राज श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अर्पिता सिन्हा, प्रियदर्शिनी सिन्हा, पूनम, आशा प्रसाद सिन्हा, शिल्पी सिन्हा, अनंत शेखर, अरविंद कर्ण, जगपति प्रसाद व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-bsl-personnel-arrested-in-the-case-of-cheating/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ठगी के मामले में दो बीएसएल कर्मी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही