Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : माता-पिता की सेवा करनेवाले की तरक्की निश्चित : स्वामिनी संयुक्तानंद

Bokaro : बच्चों में छात्र-जीवन से ही नैतिकता और जीवन मूल्यों का बोध जगाने के उद्देश्य से सोमवार को चिन्मय विद्यालय में मातृ दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने पूजा की थाल लेकर अपनी-अपनी माताओं के चरण पखारे, उनकी पूजा की और उनका आशीष लिया. विद्यालय के तपोवन सभागार में चिन्मय मिशन की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ. चौथी व पांचवी के छात्र-छात्राओं व उनकी मां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं.

        बचपन से ही अच्छे संस्कार देने की ज़रूरत

स्वामिनी संयुक्तानंद ने पूजा के दौरान कहा कि आज के समय मे बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार देने की परम आवश्यकता है. जो इंसान अपनी मां की सेवा निःस्वार्थ भाव से करेगा, जीवन में उसे तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

      गीता पाठ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

इस क्रम में चिन्मय मिशन द्वारा आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया. विजेता छात्र छत्राओं में ज्ञाना श्री, सौम्या कुमारी सिंह, हर्षिता आर्या, तेजस कुमार मिश्रा, अनन्या दुबे, अंशित कुमार, वनिशा सृष्टि, इशिता और ओम मिश्रा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-appeal-to-the-workers-to-unite-against-the-center/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : केन्द्र के ख़िलाफ़ मजदूरों से गोलबंद होने की अपील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही