Search

 
 
 

बोकारोः अच्छे दिन का वादा अब बुरे दिन में बदल गया : इमरान प्रतापगढ़ी

 
  • बोकारो में भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित
  • अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी हुए शामिल 
Ranchi/Bokaro: अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा है कि आज देश में नफरत का माहौल बना हुआ है. उस नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक पैदल चलकर नफरत के माहौल को मोहब्बत के माहौल में बदलने का प्रयास किया है. लगभग 4000 किलोमीटर पैदल चलकर भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न प्रदेशों से गुजरते हुए जम्मू कश्मीर पहुंची. इस दौरान राहुल गांधी युवाओं, छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों और हर समुदाय के लोगों से मिले. लोगों के अंदर डर का माहौल था. युवा बेरोजगारी से बदहाल नजर आए. हाथों में सर्टिफिकेट लेकर रोजगार की बात करते रहे. छात्र अपनी शिक्षा को लेकर चिंतित नजर आए. आम जनता महंगाई से परेशान नजर आई. यह बातें उन्होंने रविवार को कर्बला मैदान, बोकारो में भारत जोड़ो सम्मेलन के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है. अच्छे दिन का वादा कर के सत्ता में आए थे. आज देश की जनता को बुरे दिन देखने को मिल रहे हैं. सेना जो देश की हिफाजत करती है उस के लिए अग्निवीर जैसी स्किम लेकर आए.अपने पूंजीपति मित्रों को देश की जनता का एलआईसी और एसबीआई का जमा पैसा दे दिया. आज देश बुरे दौर से गुजर रहा है. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/congress-came-out-on-the-road-protesting-against-not-calling-the-president-for-the-inauguration-of-the-parliament-house-protesting-at-birsa-chowk/">संसद

भवन उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बिरसा चौक पर दिया धरना

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री बनना गुप्ता, बदल पत्रलेख, झारखंड प्रभारी उमैर खान,अनवर अहमद अंसारी, डॉ एम तौसीफ, गजेंद्र सिंह, प्रणव झा, अध्यक्ष तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे, फुरकान अंसारी, पूर्व विधायक ममता देवी आदि ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही