Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : हर हाल में पूरा करना होगा निर्धारित लक्ष्य- डीसी

Bokaro : 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त  कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उपायुक्त ने क्रमवार नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो एवं प्रखंडों में की गई तैयारियों की समीक्षा की. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य व लक्ष्य के संबंध में सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया. वहीं डीसी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना होगा, जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे. कहीं किसी तरह की कोई चूक नहीं हो, इसे सभी को सुनिश्चत करना होगा. उन्होंने सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को अपने–अपने प्रखंड में आयोजित शिविर का मानिटरिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण एक से 14 नवंबर 2022 तक संचालित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-birth-anniversary-of-the-forerunner-of-the-entire-revolution-a-resolution-was-taken-to-build-a-statue-and-a-building-in-jp-garden/">आदित्यपुर

: संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत की जयंती पर जेपी उद्यान में प्रतिमा स्थापित करने का लिया संकल्प [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही