Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Advertisement
Advertisement
पुलिस कर रही है मामले की जांच
Bokaro : माराफारी थाना इलाके के झोपड़ी कॉलोनी मुर्गा पाड़ा निवासी मिथलेश कुमार सिंह (42) ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी. घटना 21 अगस्त के रात की है. इसकी भनक परिजनों को मंगलवार की सुबह लगी. सुबह काफी देर तक मिथलेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवाले ने कमरे की खिड़की से देखा, तो वह फंदे से लटक रहा था. घर वालों ने इसकी जानकारी माराफारी थाना पुलिस को दी. पुलिस की टीम ने घरवालों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर  शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिथलेश कुमार सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में भोजन के बाद वह अपने कमरे में सोने की बात करते हुए चले गए. जब सुबह में काम पर जाने के लिए नहीं निकले तो खिड़की से देखा कि वह फंदे से लटक रहे थे. घटना को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736314&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही