Search

 
 
 

बोकारो : हाथ-पैर बांधकर युवक को सड़क पर छोड़ा, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

 
Boakro : जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 2 A मोड़ के पास एक युवक का पैर-हाथ बांधकर सड़क पर छोड़ दिया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के हाथ-पैर को खोला और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. पुलिस अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जब युवक से उसका पता पूछा तो वो खुद को पिंडराजोरा का रहने वाला बताया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से उसके घर का पता लगाने में जुटी हुई है. प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है या फिर कुछ और वजह है. इसका पता नहीं चल पाया है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-announcement-of-the-election-results-of-the-coal-mines-officers-association-shailesh-kumar-became-the-president-of-dhori/">बेरमो:

कोल माइन्स ऑफिसर एसोसिएशन के चुनावी नतीजे की घोषणा, शैलेश कुमार बने अध्यक्ष

सुबह से गाड़ियों पर कूदने की कर रहा था कोशिश

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से यह युवक यहां घूम रहा था और गाड़ियों को देखकर उस पर कूदने की कोशिश कर रहा था. उसने सेक्टर के घरों में भी घुसने की कोशिश की. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि युवक की ऐसी हरकत को देखते हुए लोगों ने उसका हाथ-पैर को बांधकर मोड़ पर लाकर छोड़ दिया होगा. इसे भी पढ़ें : अबुधाबी">https://lagatar.in/abu-dhabi-people-of-bihar-jharkhand-did-dandiya-fiercely-on-the-melodious-tune-of-music/">अबुधाबी

: संगीत की मधुर धुन पर बिहार-झारखंड के लोगों ने किया जमकर डांडिया 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही