Search

 
 
 

बोकारो : चिड़का धाम के लिए जल उठाने गया युवक दामोदर में डूबा

 
खोज में जुटी पुलिस, नदी तट पर भारी संख्या में जुटे लोग
Bokaro : चिड़का धाम के लिए जल उठाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ 13 अगस्त की शाम तेलमोचो दामोदर नदी पुल के पास जुटी थी. इस बीच नहाने के क्रम में चास के वंशीडीह निवासी अभय सिंह का 18 वर्षीय बेटा विश्वास राज नदी के गहरे पानी में डूब गया. हालांकि वहां मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए. उसके साथ आये साथियों ने इसकी सूचना घर वालों की दी. इसके बाद चास मुफस्सिल पुलिस भी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कर रही है.

युवक को खोजने का प्रयास जारी है : थाना प्रभारी 

[caption id="attachment_729980" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Damodar-222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> अभय सिंह की फाइल तस्वीर[/caption] थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया है कि काफी लोगों की भीड़ थी, उसी दौरान युवक डूब गया. वह अपने दोस्तों के साथ पुरुलिया जिले के चिड़का धाम के लिए जल उठाने के लिए पहुचा था. उसी दौरान नदी के गहरे पानी में डूब गया. घटना दामोदर नदी के पुराने पुल के पास हुई है, अभी युवक को खोजने का प्रयास जारी है. इधर, घटना के बाद शाम में नदी से जल उठाने वाले कांवरियों में उदासी छा गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729375&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गायब किशोर का शव मिला, आरोपित को भीड़ ने किया अधमरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही