Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : शराब के नशे में ससुराल गए युवक ने वृद्धा को किया लहूलुहान, मौत

Bokaro : जिले के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिमुलकुड़ी गांव में एक वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया है. होली के दिन 8 मार्च को वृद्धा प्रमिला देवी (62) को उसके भाई के दामाद ने शराब के नशे में लकड़ी के टुकड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. शुक्रवार को उसकी मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गई. घटना को लेकर वृद्धा के पोते पवन माजी ने ओपी में अवेदन दिया है. आवेदन में पोते पवन माजी ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार की शादी सिमुलकुड़ी गांव में ही हुई थी. उनकी पत्नी ससुराल नहीं जाने पर श्रवण कुमार होली के दिन शराब के नशे में पवन के घर जाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. वृद्धा प्रमिला देवी श्रवण कुमार को समझाने गई थी. उसी बीच श्रवण ने उस पर जोरदार वार कर दिया. मौके पर ही प्रमिला देवी लहूलुहान होकर गिर गई. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी चंदनकियारी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. जहां 10 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस श्रवण की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/bokaro-the-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-in-a-drunken-state-made-the-old-woman-bleed/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : युवती के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही