Search

 
 
 

बोकारो : जारंगडीह में सीसीएल कर्मी के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी

 
Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा क्षेत्र की जारंगडीह पुराना ऑफिसर्स कॉलोनी में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े सीसीएल कर्मी के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, सीसीएल जारंगडीह परियोजना में ओवरमैन पद पर कार्यरत अंजनी सिंह के आवास संख्या 2ए-02 में चोरों ने घटना को अंजाम दिया. अंजनी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिवार के साथ अपर बांग्ला स्थित अपने रिश्तेदार के घर सत्यनारायण पूजा में गए थे. दोपहर 12 बजे जब घर लौटे, तो मेन गेट सहित कमरों का ताला टूटा हुआ था. चोर गोदरेज व अलमारी में रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार जवानों के साथ पहुंचे और छानबीन की. कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-three-arrested-in-gang-rape-case-of-tribal-woman-sent-to-jail/">बोकारो

: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, गए जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही