Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : एक ही इलाके में लगातार तीसरे दिन मंदिर का ताला तोड़कर चोरी

Bokaro : जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंज़ाम दिया गया. रविवार की देर रात रितुडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दान-पेटी के रुपयों और अन्य सामान की चोरी कर ली. मंदिर के पुजारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने मंदिर में चोरी होने की सूचना दी. पहुंचने पर मंदिर और यहां रखी दानपेटी का ताला टूटा मिला. दानपेटी में रखे सारे रुपए चोर ले गए. इसके अलावा बर्तन, घंटा, घंटी भी लेकर चलते बने.

     डीएसपी का दावा, जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी व माराफारी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. डीएसपी ने कहा कि शहर के मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटना किसी गिरोह द्वारा अंजाम दी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में मंदिरों में तोड़फोड़ और चोरी करने वाले लोगों के चेहरे दिखे हैं. इसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही है. बहुत जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा हो जाएगा. उन्होंने बताया कि चंचली माई मंदिर में चोरी के दौरान दो चोरों की तस्वीर मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरे से कैद हो गई है. पुलिस की टीम दोनों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में लग गई है. जल्द ही दोनों पकड़े जाएंगे.

   7 दिन में 13 मंदिरों को बदमाशों ने बनाया निशाना

बोकारो में विगत सात दिनों के भीतर बदमाशों ने 13 मंदिरों को अपना निशाना बनाया है. 11 अप्रैल की रात जरीडीह थाना के बाराडीह मंदिर से 5 हजार रुपए, तांतरी उत्तरी के काली मंदिर से 20 हजार के जेवर व 15 हजार नकद, तांतरी दक्षिणी के दुर्गा मंदिर से 25 हजार और बहादुरपुर में एनएच-23 किनारे दुर्गा मंदिर की दान पेटी से 10 हजार रुपए और बालीडीह थाना के तुपकाडीह स्टेशन रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर से 10 ग्राम सोना, 30 ग्राम चांदी और 10 हजार रुपए की चोरी हुई. 13 अप्रैल की रात में कसमार थाना इलाके के मंगल चंडी मंदिर से 2 हजार रुपए, मधुकरपुर नीचे टोला दुर्गा मंदिर और बजरंग बली मंदिर से 5 हजार रुपए की चोरी हुई. 14 अप्रैल की रात में माराफारी थाना इलाके के कशियाटांड़ मैदान में बजरंगबली और शिव मंदिर में प्रतिमा खंडित किया. 15 अप्रैल की रात में सेक्टर-4 के सूर्य मंदिर में दान पेटी से 5 हजार और माराफारी थाना इलाके के चंचालनी मंदिर की दान पेटी से 3 हजार रुपए की चोरी की. 16 अप्रैल की रात रितुडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई.

   दो युवकों का ग्रुप दे रहा चोरी की घटना को अंजाम

मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दो युवकों का ग्रुप दे रहा है. रात के अंधेरे में एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक मंदिर में पहुंच रहे हैं और चोरी कर भाग जा रहे हैं. मंदिर में जो भी उनके हाथ लग रहा है, उसे लेकर अपने साथ निकल रहे हैं. जिस तरह चोरों ने पहले सेक्टर-4 और उसके बाद माराफारी के चंचली मंदिर को निशाना बनाया है, उससे यह माना जा रहा है कि दोनों युवक ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं, इसलिए छह दिनों में चार दिन जरीडीह, कसमार इलाके के मंदिरों को टारगेट किया. उसके बाद शहर की ओर रुख किया है. इसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस दिशा में सख्ती के साथ कार्रवाई करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/bokaro-innocent-going-to-school-after-facing-scorching-heat-of-42-degree-demand-for-change-in-time/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 42 डिग्री की झुलसाती तपिश झेलकर स्कूल जा रहे मासूम, समय में बदलाव की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही