Search

 
 
 

बोकारो: चोरी कांड का खुलासा, चोरी के सामान के साथ अपराधी गिरफ्तार

 
Chas: पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है. इस बाबत चास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि 28 जुलाई को सोलाडिगीह निवासी महादेव शाह के घर में अलमारी से डेढ़ लाख रुपए और सोने के जेवरात चोरी कर ली गई थी. गृहस्वामी महादेव शाह ने मामले की लिखित शिकायत थानेदार से की. ­­इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-wires-and-poles-broken-due-to-strong-storm-and-rain-dozens-of-houses-damaged/">घाटशिला

: तेज आंधी-बारिश से टूटे तार और पोल, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

जेवरात बरामद

बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा के निर्देश पर टीम गठित की गई. पुलिस ने आरोपी करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर सोने और चांदी के जेवरात बरामद किया. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान नया मोड़ स्थित आकाश कुमार के साइकिल दुकान से चोरी किए गए सोने के हार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है..पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही