Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बीएसएल अधिकारी के घर में चोरी, लाखों की संपति उड़ा ले गये चोर

Bokaro : त्यौहारी सीजन में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. बोकारो जिले के सेक्टर चार थाना स्थित सेक्टर 4 जी के एक घर से भी चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली है. गृहस्वामी शिशिर कुमार झा बीएसएल के अधिकारी है.  गृहस्वामी ने घटना की जानकारी सेक्टर चार थाना को दे दी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों तक पहुंचने के लिए  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-irb-jawan-injured-during-firing-in-jap-8/">पलामू

: जैप-8 में फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान घायल)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Untitled-6-copy-2.jpg"

alt="" width="1080" height="583" />

घर में ताला बंद करके अपने गांव गये थे बीएसएल अधिकारी

घटना के संबंध में बीएसएल अधिकारी ने बताया कि 27 सितंबर को किसी जरूरी काम से अपने गांव समस्तीपुर गये थे. लेकिन जब वापस लौटे तो देखा कि बाहर का ताला तो बंद था. लेकिन अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है. जब वे कमरे में देखने गये तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और घरों में रखे सभी कीमती सामान गायब थे. बीएसएल अधिकारी ने कहा कि चोर बाउंड्री वॉल को फांदकर घर में घुसे थे. मालूम हो की दो दिनों के भीतर चोरों ने दो अधिकारियों को टारगेट कर उनके घरों में हाथ साफ कर दिया. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-fire-breaks-out-at-durga-puja-pandal-in-bhadohi-64-people-scorched-3-dead/">यूपी

: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 64 लोग झुलसे, 3 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही