Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :चंदनकियारी में एक ही रात चार घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत

Advertisement
Advertisement

चोरों ने घर के बंद कमरों को ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम

Bokaro : चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी के गुदलीगोड़ा गांव में चोरों ने 24 सितंबर की चार घरों में धावा बोलकर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है. चोरों ने गांव के फरीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, भोंदू महतो और अभिलाष महतो के घरों को निशाना बनाया. चोर चारों घरों के बंद कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोना-चांदी के गहने, कपड़े समेत करीब दो लाख रुपए के सामान लेकर फरार हो गए. घरों के लोग सोमवार की सुबह जब सो कर उठे, तो देखा कि कमरे का ताल टूटा हुआ है और कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. गृह स्वामियों ने बरमसिया ओपी पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दे दी है. मालूम हो कि चार दिन पहले चोरों ने बरममसिया ओपी से करीब 500 मीटर दूर स्थित चौपाल चंद्र दास के बंद घर का ताला तोड़कर 4 लाख के जेवरात की चोरी कर ली थी. पुलिस अभी उक्त घटना का खुलासा भी नहीं की थी, चोरों ने एक ही रात चार घरों में घटना को अंजाम देकर पुलिस को नौती दे दी है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-pasted-posters-in-harladih-panic/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने हरलाडीह में चिपकाए पोस्टर, दहशत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही