Search

 
 
 

बोकारो: दो घरों में चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

 
Bokaro: सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरी की घटना हुई. चोरों ने सेक्टर चार ए स्ट्रीट 3 के आवास संख्या 2061 को निशाना बनाया. गृहस्वामी निर्भय कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रात में घर में सभी सो रहे थे. सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी का एहसास हुआ. पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने दो मोबाइल, सोने की अंगूठी, सोने का चेन व लॉकेट पर हाथ साफ किया. वहीं चोरों ने सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एक छात्र हर्षित राज का मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर लिया. छात्र के पिता मृणाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया. दोनों ही मामलों में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-met-pm-modi-news-of-discussion-on-other-issues-including-gst-arrears/">ममता

बनर्जी पीएम मोदी से मिलीं, GST बकाया समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने का खबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही