Search

 
 
 

बोकारो : कंपनी के बंद कार्यालय से कंप्यूटर, पंखा, प्रिंटर व इनवर्टर की चोरी

 
Bokaro : सिटी थाना क्षेत्र से महज 100 गज की दूरी पर मेसर्स एसएस एंड कंपनी के कार्यालय से रविवार की रात चोरों ने लाखों रुपए की संपत्ति उड़ा ली. मालूम हो कि मेसर्स एसएस एंड कंपनी का कार्यालय नगर स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के कमरा नंबर 40 में पिछले 7 सालों से चल रहा है. कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को कार्यालय को बंद कर सभी कर्मी अपने अपने घर चले गए थे. जब सोमवार को कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला खुला हुआ था. अंदर घुसने पर कर्मचारियों ने देखा के दफ्तर में लगाए गए दो सेट कंप्यूटर, तीन दीवार के पंखे, दो टेलीप्रिंटर, एक इनवर्टर और दो बैटरी समेत कई ज़रूरी संचिका दफ्तर से गायब है. घटना की सूचना कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर ने पुलिस को दी. सिटी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है, पुलिस इस विवाद को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि चोरी हुई है. कसूरवार जो भी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. चोरी गए सामानों की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख आंकी गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-state-congress-president-offered-prayers-at-chinnamastika-temple/">यह

भी पढ़े : बोकारो : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही