Search

 
 
 

बोकारो : पांच घरों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

 
एक ही रात कई घरों में चोरी से दहशत में लोग
Bokaro : अपराधियों ने एक ही रात चास और पिंड्राजोरा थाना इलाके में पांच बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की है. अपराधियों ने 18 अगस्त की रात चास के चीरा चास के बसेरा हाउसिंग सोसाइटी के प्लाट नंबर – 18 निवासी रामसेवक साह के बंद आवास का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दीवान को तोड़ कर सारा कीमती सामान चुरा लिए साथ ही रसोई में रखे कई सामान लेकर भाग निकले. दूसरी ओर अपराधियों ने पिंड्राजोरा थाना इलाके के चापाटांड़ गांव में एक साथ चार घरों का ताला तोड़कर चोर घर में रखे जेवर, वर्तन, कपड़े, नगद सहित अन्य जरूरत के सामान लेकर भाग निकले. यहां लाखों की चोरी होने की बातें कहीं जा रही हैं. चोरी की घटना विभिषण तिवारी, मथन तिवारी, गुरुपद तिवारी और मकरध्वज तिवारी के घर हुई है. सुबह में जब चोरी की जानकारी गांव के लोगों को मिली, तो सभी हैरान हो गए. मालूम हो कि अभी गांव में मनसा पूजा का उमंग चल रहा है, घटना के बाद लोगों में डर और दहशत में है. इन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की टीम पहुचकर जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733685&action=edit">यह

भी पढ़ें: चास : शिव मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही