Search

 
 
 

बोकारो : चीराचास में बंद घर से सात लाख की चोरी

 
Bokaro : बोकारो में बंद घरों से चोरी का सिलसिला लगातार जारी है. चीरा चास के आश्रय बिहार कॉलोनी में बंद पड़े आवास से 7 लाख की संपत्ति की चोरी हो गई. चोर घर में लगे सीसीटवी कैमरे भी खोलकर अपने साथ ले गए. चोरी की भनक मकान मालिक विक्की कुमार को पटना से लौटने के बाद हुई. उनके आवास के मेन गेट से लेकर अंदर के तीन कमरे का ताला टूटा हुआ था. वहीं अंदर में रखे हुए सभी सामान बिखरे पड़े थे. कमरे के अंदर रखे अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे. कुछ नकद रुपए भी गायब थे. इनके अलावा कई कीमती कपड़े, सामान भी चोर अपने साथ ले गए. घटना को लेकर विक्की कुमार ने चास मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस को बताया है कि 26 फरवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ पटना एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे. 27 फरवरी को उनका भाई भी अपने काम से घर में ताला लगाकर निकल गया. जब एक दिन पहले पटना से दोपहर में लौटे, तो आवास में ताला टूटा हुआ था. सारे समान गायब थे. आस-पास में रहने वाले लोगों को भी चोरी की भनक नहीं लग सकी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-bsl-dgm-robbed-at-knife-point/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीएसएल के डीजीएम से चाकू की नोंक पर हुई लूटपाट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही