Search

 
 
 

बोकारो : जारंगडीह में दो घरों में लाखों की चोरी, दशहत में लोग

 
Kathara (Bokaro) : बोकारो जिले के जारंगडीह स्थित सीसीएल की मनसा नगर कॉलोनी में गुरुवार की रात चोरों ने दो आवासों को निशाना बनाया. चोर कॉलोनी के आवास नंबर 24 व 29 से नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात ले भागे. आवास संख्या 24 में रहने वाली नूरजहां खातून ने बताया कि वह ती रात अपने परिवार के साथ खेतको स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई थी. इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने आवास का ताला तोड़कर जेवर व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली. वहीं, आवास संख्या 29 में रहने वाले नारायण महतो काम करने बाहर गए हुए थे. कॉलोनी में एक ही रात दो अवासों में चोरी की घटना से कॉलोनीवासी दहशत में हैं. ज्ञात हो कि बीते 19 अगस्त को सीसीएल कर्मी अंजनी सिंह के आवास में दिन के उजाले में चोरी हो गई थी. यह भी पढ़ें : इंटक">https://lagatar.in/intuc-leader-ranasangram-singhs-condition-critical-admitted-to-medica/">इंटक

नेता राणासंग्राम सिंह की हालत गंभीर, मेडिका में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही