Search

 
 
 

बोकारो : हाई स्कूल सेक्टर 2/C के पूर्ववर्ती छात्रों के मिलन समारोह में जमकर हुई मस्ती

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर 2/C हाई स्कूल के 1990 बैच के छात्रों का पुनरमिलन समारोह (रीयूनियन) चास के एक होटल में हुआ. समारोह में दिल्ली, बेंगलुरू, फरीदाबाद, पटना, रांची, पुणे, मंबई समेत देश के कोने कोने से आए स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने भाग लिया और एक-दूसरे पुरानी मीठी यादें ताजा कीं. सभी ने खूब मस्ती व धमाल किया. हंसी-मजाक भी खूब चला. रीयूनियन में दोस्तों ने अपने अब तक के अनुभवों और उपलब्धियों के बारे में चर्चा की. एक-दूसरे को अपने परिवार और करियर के बारे में जानकारी दी. पूर्ववर्ती छात्र शशि ने कहा कि रीयूनियन के दौरान आने वाले वर्षों में भी ऐसे आयोजन करने का निर्णय लिया गया. आयोजन में पूर्ववर्ती छात्र अनूप, नीलू, जय विष्ण्, संजीव, हेमंत, रोहित, संतोष झा, ऋषिकेश चौधरी, मंगल चरण, ओमप्रकाश पाठक,सूरज मिश्रा, जीतेन्द्र पाण्डेय, अनिरुद्ध राय, राजेश गोप, राजेश श्रीवास्तव, सुदीप सिन्हा, नंद किशोर, नितेश, अजय पोद्दार, रवीश, मंटू, धर्मदेव, सिद्धार्थ सिंह चौहान, शशि, कृष्णा, दीपक आदि ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/cm-said-on-ed-raid-this-is-not-unexpected/">ईडी

की छापेमारी पर सीएम ने कहा – यह कोई अप्रत्याशित नहीं है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही