Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कालीचरण के मौत की होगी न्यायिक जांच, टीम गठित

Advertisement
Advertisement
Bokaro:  बालीडीह थाना क्षेत्र के गरियाघुट्टू में ग्रामीणों की पिटाई के बाद पुलिस हिरासत में कालीचरण केवट के मौत की न्यायिक जांच होगी. इसके लिए प्रधान जिला जज ने 26 फरवरी को न्यायिक पदाधिकारियों की टीम गठित कर दी. घटना के बाद लगातार बालीडीह पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के एसपी चंदन कुमार झा ने प्रधान जिला जज से न्यायिक जांच का आग्रह किया था. बता दें कि 18 फरवरी की रात आठ करियाघुट्टू प्राथमिक स्कूल में चोरी करते मृतक कालीचरण केवट व उसके साथी संजय कुमार सिंह को ग्रामीणों ने पकड़कर बुरी तरह पिटाई की थी. खबर पाकर बालीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों से मुक्त कराकर थाने ले आई. दोनों आरोपी नशे में धुत्त था तथा दोनों की शारीरिक स्थिति सही नहीं थी. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाज के लिए रात दस बजे जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए तड़के सुबह तीन बजे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान 19 फरवरी की सुबह 9 बजे कालीचरण ने दम तोड़ दिया. उसकी मौत से आहत ग्रामीणों व उसके परिजनों ने थाने से हाइवे तक हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि कालीचरण की मौत पुलिस की पिटाई से न्यायिक हिरासत में हुई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=255351&action=edit">यह

भी पढें : बोकारो : फरार चल रहे लोहा तस्कर ग्यारह साल बाद सिजुआ से  गिरफ्तार [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही