Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : छात्रों की उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर स्कूलों में होगी चर्चा

Bokaro : प्रत्येक महीने की 25 तारीख को स्कूलों में होने वाली विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष चर्चा होगी. इसे लेकर राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षकों को निर्देश ज़ारी किया है. शिक्षकों से कहा गया है कि वो अभिभावकों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपेक्षित सहयोग की अपील करें. कहा गया है कि स्कूल के विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति कार्य योजना तैयार करेगी. बैठक में स्वच्छ विद्यालय, स्कूल की आधारभूत सुविधाओं का ऑडिट, दीवार लेखन आदि पर चर्चा की जाएगी. खेल के मैदान को  सुदृढ़ बनाने की दिशा में होने वाले काम पर भी मंथन किया जाएगा. बच्चों के विकास में अभिभावकों के दायित्व के बारे में सभी को बताया जाएगा. बैठकों में पोक्सो एक्ट के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी. व्यवसायिक शिक्षा और स्मार्ट क्लास पर विशेष रूप से चर्चा होगी. वहीं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की जाएगी. सभी बच्चों को  एफएलएन किट उपलब्ध कराया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bermo-bjps-assembly-level-joint-conference-of-7-fronts-concluded/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा का विधानसभा स्तरीय 7 मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही