Search

बोकारो : ज़िले के शिक्षकों का होगा अंतर जिला स्थानांतरण

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग विभिन्न पहलुओं पर करेगा विचार : डीईओ
Bokaro : स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्तर जिला स्थानांतरण को लेकर विचार किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि अन्तर जिला शिक्षक स्थानांतरण में असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों व शिक्षिकाओं से संबंधित मामले पर विशेष विचार किया जाएगा. इसके अतिरिक्त वैसे मामले जिसमें पति-पत्नी सरकारी सेवा में अलग-अलग जिले में कार्यरत होंगे. इस स्थानांतरण मामले पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में सर प्लस शिक्षक-शिक्षिकाओं से संबंधित मामले पर भी विचार होगा. उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा स्थापना समिति व माध्यमिक शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में भी इस पर विचार किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bermo-recruitment-camp-organized-in-tenughat-employment-exchange-23-selected/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : तेनुघाट नियोजनालय में भर्ती शिविर का आयोजन, 23 का हुआ चयन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//