Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारों थर्मल : कॉर्मेल स्कूल के 12 छात्र अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड

Advertisement
Advertisement

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने भागलपुर गए थे, तकिया व कवर फाड़ने का है आरोप

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित कॉर्मेंल हाई स्कूल (अंग्रेजी विभाग) के 12 छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में क्लास से चार दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई 20 सितंबर बुधवार को स्कूल की प्राधानाध्यापिका सिस्टर एम मिलर ने की है. उन्होंने छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर इसकी जानकारी दी. सीआईएससीई रिजनल वॉलीबॉल टूनॉमेंट भाग लेने भागलपुर गए इन छात्रों पर वहां तकिया और तकिया कवर फाड़ने का आरोप है. स्कूल टीम के साथ पीटी टीचर जलेश्वर प्रसाद और शिक्षिका अश्रिता भी गई थीं.

यह है मामला

बिहार के भागलपुर स्थित माउंट एसीसी स्कूल में 15 सिंतबर से आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई रिजनल वॉलीबॉल टूनॉमेंट में भाग लेने कॉर्मेंल हाई स्कूल बोकारो थर्मल के 12 छात्रों की टीम गई थी. टूर्नामेंट समाप्ति की रात भागलपुर के माउंट एसीसी स्कूल में ठहरे इन छात्रों ने ताकिया और ताकिया का कवर फाड़ दिया. इसकी शिकायत वहां के स्कूल प्रबंधन ने कॉर्मेल स्कूल प्रबंधन से की. इस पर सख्ती अपनाते हुए कार्मेल स्कूल की प्राधानाध्यापिका सिस्टर एम मिलर ने आरोपी छात्रों को 4 दिन के लिए कक्षा से सस्पेंड कर दिया. आरोपियों में इंटर के छात्र ओम चौहान, बीरेंद्र कुमार, ऋतुराज विधार्थी, आर्यन महतो, सोहरब अली खान, सैफ अंसारी, जोसवा प्रत्युष, 9वीं के छात्र शिवम चौधरी, आयुष कुमार व शिवम कुमार तथा 8वीं के दानिश अली खान शामिल हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-minister-baby-devi-worshiped-in-sector-9-ganesh-puja-pandal/">बोकारो

: मंत्री बेबी देवी ने सेक्टर-9 गणेश पूजा पंडाल में की आराधना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही