Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : मौसम वैज्ञानिक के 19 वर्षीय बेटे का फंदे में झुलता शव मिला

Bokaro Thermal (Bokaro) : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जरवाबस्ती में 19 वर्षीय अभिजीत कुमार का शव शनिवार को अपने ही आवास में फंदे पर झूलता हुआ मिला. अभिजीत के पिता मनोज कुमार मौसम विभाग में वैज्ञानिक है. शनिवार की सुबह जब अभिजीत के मित्र उसके घर पहुंचे तो वह फंदे से झूलता मिला. जिसकी सूचना मित्रों ने तत्काल उसके परिजनों को दी. परिजन अभिजीत को फंदे से उतारकर डीवीसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व मुखिया चंद्रदेव घांसी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट के लिए भेज दिया. [caption id="attachment_551973" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ABHIJIT-POLICE-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> शव की जांच करते पुलिस पदाधिकारी व अन्य[/caption] मौसम विभाग में वैज्ञानिक मनोज कुमार का पूरा परिवार डीवीसी के आंवटित क्वार्टर में रहता था. जरवाबस्ती में निजी मकान बनावाया है. जहां महीने में कभी-कभी ही देखभाल के लिए परिवार जाता था. शनिवार को ही अभिजीत जरवाबस्ती स्थित घर गया था. जहां उसकी फंदे में लटकी लाश मिली.

डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल में इंटर का छात्र था अभिजीत

अभिजीत कुमार डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल में इंटर का छात्र था. बताते हैं कि वो स्कूल का मेधावी छात्र भी था. पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रहीं है. थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान ने कहा कि इस मामले में घटना के हर बिंदु पर जांच किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिर्पोंट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी. यह">https://lagatar.in/bermo-amidst-the-strike-the-sahiyas-formed-the-gomiya-block-committee/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : हड़ताल के बीच सहियाओं ने गोमिया प्रखंड कमेटी का किया गठन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही