Bokaro Thermal : इनामी माओवादी समर दा उर्फ अनमोल दा उर्फ सुंशात उर्फ लालचंद हेम्ब्रम के घर चाईबासा पुलिस ने सोमवार को तीसरी बार कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया. पश्चिमी सिंहभूम जिला की पुलिस अलग.अलग मामलों में उसकी तलाश कर रही है. इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक यह तीसरी बार उसकी तलाश में पुलिस पहुंची है. माओवादी समर का घर बेरमो अनुमंडल के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट स्थित इटवाबेड़ा जरवा गांव में है. यह गांव बोकारो और गिरिडीह जिला के सीमा पर है. रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के जराइकेला पुलिस थाना के पुअनि अजय कुमार रविदास और पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार दल-बल के साथ माओवादी समर दा के घर पहुंचे और उसकी तलाश की. जराइकेला पुलिस थाना के पुअनि अजय कुमार रविदास ने बताया कि कांड संख्या-2/2021 व 5/2020 के तहत उसके विरुद्ध मामला दर्ज है. जराइकेला थाना क्षेत्र के दीघा गांव के जंगल में 2 अप्रैल 2021 को और तिलपोसी जंगल से 27 जून 2020 को पुलिस बल को निशआना बनाने के लिए आइईडी बम लगाए थे. इस मामले माओवादी समर दा प्राथमिक अभियुक्त है. इसी आलोक में पोड़ाहाट कोर्ट चाईबासा से निर्गत इश्तेहार को माओवादी के घर और चौक-चौराहों पर चिपकाया गया. इसके पहले चाईबासा पुलिस 5 और 21 जनवरी को भी समर तलाश में उसके घर पहुंची थी और इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने की सूचना दी थी. यह">https://lagatar.in/bermo-bjp-kisan-morcha-set-up-a-chaupal-in-chalkari-basti/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा किसान मोर्चा ने चलकरी बस्ती में लगाया चौपाल [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल : माओवादी समर दा के घर तीसरी बार चिपकाया गया इश्तेहार

Leave a Comment