Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : बारिश के बाद हल बैल लेकर खेतों में उतरे किसान

 
किसानों ने कहा, मौसम का मिज़ाज ऐसा रहा तो समय पर बिचड़ा हो जाएगा तैयार
Bokaro Thermal : मानसून की पहली बारिश ने किसानों की बांछें खिला दी हैं. मानसून के इस आगाज को देख कर किसान काफी खुश हैं और बिहन के बिचड़ा के लिए खेत में जुताई शुरू कर दी है. किसान नुनूचंद महतो और जगदीश महतो कहते हैं कि मौसम का यही मिज़ाज रहा तो खरीफ मक्का, मसूरिया, अरहर आदि की बुआई समय से संभव होगी. धान के बिचडे़ डालने का काम भी उचित समय व अनुकूल वातावरण में होगा. कोठी गांव के किसान सुंदर लाल महतो ने कहा कि धान का बिचड़ा डालने का अनुकूल रोहिणी नक्षत्र बीत गया है. आर्द्रा नक्षत्र शुरू है. लेकिन अच्छी बारिश होने से किसानों में खुशी है. [caption id="attachment_684300" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/KHETI-KISANI-300x197.jpg"

alt="" width="300" height="197" /> ऊपरघाट के कोठी में खेत को तैयार करते किसान[/caption] धान के उत्पादन में अपनी विशिष्ठ पहचान रखने वाले बेरमो के नावाडीह, पेटरवार, चंद्रपुरा, गोमिया व ऊपरघाट में धान का बिचड़ा डालने के लिए बारिश के इंतज़ार में किसानों की बेचैनी बढ़ रही थी. अब बारिश के बाद किसान खेतों में हल, बैल और ट्रैक्टर लेकर उतर चुके हैं. फसल लगाने के पूर्व किसान अपने खेतों की जुताई कर रहें हैं ताकि खेत में पहले से उग आये खर पतवार निकाल कर बाहर किया जा सके. बंशी गांव के किसान खेमलाल महतो ने कहा कि इस समय बीज पड़ जाने से समय पर धान के बिचडे़ तैयार हो जाएंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-message-of-cleanliness-given-by-staging-street-play-on-cleanliness-fortnight/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : स्वच्छता पखवाड़ा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता का दिया संदेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही