Bokaro(Thermal): ईद को लेकर बोकारो थर्मल थाना परिसर में 21 अप्रैल को बेरमो बीडीओ मधु कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई. बीडीओ ने कहा कि बेरमो शांति व आपसी भाईचारे के लिए जानी जाती है. लोग किसी तरह की अफवाह में ध्यान न दें पर्व को भाईचारे के साथ मनाएं. थाना प्रभारी शैलेश चौहान ने कहा कि थाना क्षेत्र में शुरू से लोग भाई चारगी का मिशाल देते आयें हैं. अच्छे माहौल में एक दूसरे का सहयोग कर पर्व मनाते हैं. किसी तरह का व्यवधान ना पड़े इसके लिए प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. मौके पर मनीर आलम, जोगेंद्र गिरि, सुजायत हुसैन, मंजूर आलम, बिनोद साहू, मुखिया चन्द्रदेव घांसी, इम्तियाज, मुखिया कामेश्वर महतो, बिक्रांत मुंडा, जिधन गुड़िया, मुस्ताक आलम,अख्तर अंसारी, भुनेश्वर साहू,अभिषेक कुमार, मनोज कुमार, अमित सिंह, अरबिंद सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615468&action=edit">यह
भी पढ़ें:बोकारो : इस्पात जगत में 5जी नेटवर्क स्थापित करने वाला पहला पीएसयू बनेगा सेल [wpse_comments_template]
बोकारो थर्मल: झूठी व भ्रामक अफवाओं से बचे: बीडीओ मधु कुमारी

Leave a Comment