Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : समता मूलक और समरसता के प्रतीक थे बाबा साहेब : भरत यादव

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनायी गयी. भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि डॉ.अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ-साथ समता मूलक और समरसता के प्रतीक थे. उन्होने समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव पर प्रहार किया. भरत यादव ने कहा कि सारा राष्ट्र आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता है कि स्वाधीनता के इतने वर्षों के बाद अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उनके प्रति सद्भभावना प्रकट किया. इस मौके पर जुबली पार्क मे स्थापित बाबा साहब डॉ.अंबेडकर व लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरीजा देवी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र प्रजापति, प्राणगोपाल सेन, श्रवण सिंह, भैरव महतो, रामपुकार राम, सूरज नायक, शिवकुमार राम, सीमा देवी, कुमार प्रमोद, दिलीप राम, हरदीप राम, रंजीत राम, धर्मेन्द्र कुमार, संजय मिश्रा, कुन्ती देवी, प्रदीप नायक सहित कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-dhamma-shobha-yatra-taken-out-in-electricity-city/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : विद्युत नगरी में निकाली गयी धम्म शोभा यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही