Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : गोनियाटो गांव में दो जगहों पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित

बोकारो थर्मल : नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो गांव में 14 अप्रैल को दो जगहों पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई. इसके अलावा गोनियाटो गांव के रविदास टोला का नया नामकरण अंबेडकर टोला किया गया. प्रतिमा स्थापित से पूर्व यहां धम्म यात्रा भी निकाली गई. ग्रामीणों व अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए. यात्रा कई मार्गों से घूमकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. इस अवसर पर कोलेश्वर बौद्ध ने कहा कि आज दोहरा खुशी का दिन है. दो स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ रविदास टोला का नया नामकरण अंबेडकर टोला किया गया. लोगों को बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया जाए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, एसडी रत्नाकर, गणेश प्रसाद महतो, गंगाराम महतो, पूर्व मुखिया गणेश सोरेन, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मंराडी, मदन रविदास, कोषाध्यक्ष शिवनारायण रविदास, महेश रविदास, बिट्टू साव, रामू रविदास, प्रयाग रविदास समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608647&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : बरई पंचायत में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही