Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : पापड़ के लिए उलझे बाराती, फूटे सिर, टूटे गाड़ी के शीशे

Bokaro Thermal : शादी समारोह का खुशनुमा माहौल शुक्रवार 5 मई की रात एक पापड़ के लिए रणक्षेत्र में बदल गया. बाराती और सराती एक दूसरे से ऐसे भिड़े कि चारो तरफ़ अफरा तफरी मच गई. घटना बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित नारायणपुर पंचायत के बोराटांड गांव की है. जानकारी के अनुसार गिरीडीह जिला के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़वा गांव से बारात बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोराटांड गांव पहुंची थी. बारातियों का स्वागत और आवभगत किया जा रहा था. तभी एक बाराती ने खाने में पापड़ की मांग कर दी. पापड़ की मांग पर वधु पक्ष की ओर से कुछ कह दिया गया, जो बाराती को नागावार गुजरा. इसी बात पर दोनों पक्ष भिड़ गए और बांस, बल्ली व कुर्सी फेंककर क दूसरे पर हमला करने लगे. बारातियों के आक्रोश को देखते हुए दुल्हन के चाचा को एक घर में बंदकर बाहर से ताला लगा दिया गया. दरअसल लड़ाई की शुरुआत दुल्हन के चाचा से ही हुई थी. इसके बाद शादी की रस्म छोड़कर कुछ बाराती वहां से निकल गए. मारपीट के दौरान दुल्हन के घर में की गई सज़ावट, कुर्सी, लाइट और गाड़ी के शीशे भी तोड़े गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भेखलाल महतो, आजसू नेता फुलचंद महतो, भैरव महतो, बैजनाथ महतो सहित कई लोग पहुंचे और आरजू विनती कर दूल्हा और दुल्हन की शादी करवायी. फिर दोनों की विदाई करके वे लोग घर लौट गए. यह">https://lagatar.in/bokaro-anti-shaking-spoon-project-starring-dps-selected-in-national-government-will-give-25-thousand/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस के अभिनीत का एंटी शेकिंग स्पून प्रोजेक्ट नेशनल में चयनित, सरकार देगी 25 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही