Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : बीटीपीएस में रोजगार को लेकर जयराम के नेतृत्व में लड़ी जाएगी लड़ाई

 
ग्रामीणों ने बैठक कर बाहरियों को काम देने पर जताई नाराजगी
Bokaro Tharmal :  डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जाएगी. यह निर्णय ऊपरघाट के कंजकिरो फुटबॉल में हुई ग्रामीणों की बैठक में लिया गया. बिजय कुमार महतो की अध्यक्षता हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बी प्लांट के डिसमेंटल सहित अन्य कामों में सरकार के अध्यादेश का धज्जियां उड़ाई जा रहीं है. बाहरी मजदूरों को प्लांट के अंदर रखकर काम करवाया जा रहा है. यह सब एक विधायक के इशारे पर किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि यहां के ग्रामीण छाई फॉक रहें हैं, जबकि बाहरी लोग मलाई खा रहे हैं.

गेट जाम करने की दी चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि पहले डीवीसी को एक मांग पत्र दिया जाऐगा. यदि प्रबंधन हमारी मांगें नहीं माना तो अनिश्चितकालीन गेट जाम आंदोलन किया जाएगा. लोगों ने कहा कि सीएसआर के तहत 10 किमी की परिधि में स्वास्थ, शिक्षा, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधा देना फैक्ट्री एक्ट में है, बावजूद इस पर प्रबंधन रवैया ठीक नहीं है. यहां की बिजली से बंगलादेश की रोशन हो रहा है, जबकि यहां के लोग दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं. बैठक में दिनेश कुमार सिंह, डीएन महतो, देवनारायण महतो, सुरेश पटेल, हीरालाल महतो, प्रदीप महतो, बासदेव रजवार, रीतलाल महतो संजय राय, लक्ष्मण महतो, प्रवीण रवानी, संजय महतो, भीमलाल महतो, सहित कई लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717411&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : करंट हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही