Search

बोकारो थर्मल : चलाने के लिए मांगी बाइक, लौटाने को कहा तो नहीं किया वापस

Bokaro Thermal :  बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने गांधीनगर के बेरमो बस्ती में छापेमारी कर घर में रखी एक बाइक बरामद की है. प्रभारी थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि बोकारो थर्मल थाना में 30 अप्रैल को 16 नंबर जांरगडीह निवासी रामचंद्र सोनार ने रदीक अंसारी के खिलाफ बाइक नहीं लौटाने का मामला दर्ज कराया था. रदीक ने बाइक संख्या जेएच 09-5781 एक वर्ष पूर्व विक्रांत मुंडा से चलाने के लिए लिया था. कुछ दिनों बाद विक्रांत ने बाइक वापस लौटाने को कहा तो वह नहीं लौटाया. मामला दर्ज कराए जाने के बाद अवर निरीक्षक प्रेम मोहन झा ने आरोपी रदीक के घर छापेमारी कर बाइक बरामद की. वहीं वाहन से संबंधित दूसरे मामले में मोहन मंराडी की बाइक स्थानीय फुटबॉल मैदान से चोरी हो गई. थाना में उन्होंने लिखित आवेदन दिया है. पुलिस बाइक बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630764&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : एनडीए में 33वां रैंक लाने वाले हर्ष को विधायक ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp