Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : बाइक चोर गिरोह ने पुलिस के नाक में किया दम

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है. बीते दो दिनों में थाना क्षेत्र के प्लांट गेट, फुटबॉल मैदान, नर्स कॉलोनी व जीएम कॉलोनी कथारा से बाइक चोरी की चार घटनाओं से पुलिस भी पशोपेश में है. दिलचस्प बात यह है कि चोरी किये गये बाइक को चोर खुलेआम बेचने के लिए कंजकिरो में ग्राहक ढूंढ रहे हैं, जिसकी मोबाइल में कैद हो गई है. बाइक मालिकों ने थाना में मामला दर्ज कराया है. बाइक की बरामदगी के लिए फिलहाल पुलिस अंधेरें में तीर मार रही है. बोकारो थर्मल थाना के प्रभारी थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, एसआई अमित सिंह, प्रभाष बर्णवाल, गुलशन कुमार, रामाकांत गुप्ता, आशीष कुमार, मुश्ताक आलम व प्रेम मोहन झा सहित कई पदाधिकारी बाइक गिरोह को दबोचने के लिए छापेमारी अभियान चला रहे हैं.

चोरी की बाइक का कोयले तस्करी में हो रहा इस्तेमाल

चोरी किये गए बाइक से बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोयले की तस्करी की जा रही है. इसका खुलासा भी कई बार हो चुका है. कोयले के अवैध धंधे के लिए चोरी की बाइक खरीद की जाती है. 10 से 15 हजार में चोरी की बाइक खरीदकर कोयला ढोने के काम में लगा दी जाती है. पकडे जाने पर धंधेबाज बाइक छोड़कर भाग जाते हं.

   6 और 7 मई को हुई थी वारदात, चोर की कथित तस्वीर वायरल

6 मई की रात को बीटीपीएस के प्रवीण प्रसाद व मोहन मरांडी और 7 मई को राजू यादव व नयी बस्ती के जाकिर हुसैन की बाइक चोरी हुई है. इसी प्रकार कुछ दिन पहले मनोज कुमार यादव की भी बाइक चोरी हुई है. चोरी गए बाइक के साथ चोर की फ़ोटो भी सोशल मीडिया में वायरल की गी है इनाम की घोषणा भी की गयी है. इसके बावजूद भी चोर नहीं पकड़ा जा सका. यह भी पढ़ें : बेरमो : हिंसाग्रस्त मणिपुर से सकुशल अपने घर पहुंची छात्रा सौम्या सलोनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही