Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : सीसीएल गोविंदपुर परियोजना बना चोरों का चारागाह

 
7 दिन के अंदर दूसरी बार स्टोर में लूट की कोशिश
Bokaro Tharmal : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर परियोजना चोरों का चारागाह बन गया है. एक सप्ताह के अंदर दो बार चोरों ने परियोजना के स्टोर में धावा बोलकर लूटने की कोशिश की है. 14 अगस्त को चोरों ने परियोजना स्थित खान प्रबंधक के कार्यालय में सेंधमारी की थी. इसके पूर्व चार अगस्त की रात को भी परियोजना के स्टोर में दो दर्जन चोर गार्डों को बंधक बनाकर केबुल लूट कर ले गए थे. बाद में पुलिस लहरियाटांड के समीप कोनार नदी से केबुल बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा 4 मई, 21 जून व 30 जुलाई को भी परियोजना से केबुल व वाहनों के टायर की चोरी हुई थी. गोविंदपुर परियोजना में लगातार हो रही चोरी की घटना से सुरक्षाकर्मी परेशान हैं.

स्टोर में रखा है बड़ी मात्रा में लोहा और केबुल

गोविंदपुर परियोजना के स्टोर में काफी मात्रा में लोहा, केबुल व तांबा के उपकरण हैं. बार-बार चोर इन्हीं उपकरण की चोरी करने के फिराक में रहते हैं. पुलिस भी चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए तत्पर रहती है, लेकिन हर बार चोर चकमा देने में सफल हो जा रहे है. 4 अगस्त को हुई लूट की घटना में एक आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल रविदास को पुलिस ने स्वांग से गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. इसके अन्य साथी की तलाश में पुलिस जुटी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736058&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पुलिस ने सलटा लिया मां के हत्यारे की कस्टडी में मौत का मामला ! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही