Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : माओवादी समर दा की तलाश में चाईबासा पुलिस पहुंची उसके पैतृक गांव

Bokaro Thermal : इनामी माओवादी समर दा उर्फ अनमोल दा की तलाश में चाईबासा पुलिस 21 जनवरी को उसके पैतृक गांव पेंक नारायणपुर थाना के पोखरिया पंचायत अंतर्गत इटवाबेड़ा-जरवा (बंशी) गांव पहुंची. चाईबासा के गुदड़ी थाना के एसआई मन्टू कुमार के साथ पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार भी गांव गए थे. एसआई ने बताया कि 13 मई 2014 को गुदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के लिए जंगल में विस्फोटक, गोली, डेटोनेटर, हथियार छुपाकर रखे गए थे. पुलिस ने हथियार समेत विस्फोटक बरामद कर लिया. हथियार और विस्फोटक बरामदगी मामले में समर दा के खिलाफ कांड संख्या-14/2014 के तहत मामला दर्ज है. वह पुलिस लिस्ट में मोस्ट वांटेड है. पुलिस उसे 9 वर्षों से तलाश रही है. उसके घर चाईबासा के पोड़ाहाट कोर्ट द्वारा निर्गत पोस्टर चिपकाया गया तथा चाईबासा कोर्ट में सरेंडर करने को कहा गया.

एनआईए के रडार पर है समर दा

पूर्व विधायक गुरूचरण नायक के दो अंगरक्षकों की गला रेतकर हत्या मामले और अंगरक्षकों से एके 47 राइफल लूट मामले में समर दा एनआईए के रडार पर है. एनआईए कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533381&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अवैध शराब कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही