Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ संरक्षिका का संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 
महिलाओं के बीच हुई कई प्रतियोगिताएं, सिखाए गए आग बुझाने के गुर
बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ संरक्षिका कार्यक्रम के तहत बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरेक में 8 जुलाई की रात को संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट बी शेट्टी की धर्मपत्नी मौसमी सेठी व संरक्षिका के अध्यक्ष पूजा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर पौधरोपण कर अग्नि सुरक्षा के उपाय बताए गए. मौसमी सेठी ने कहा कि संरक्षिका के तहत होने वाले हर कार्यक्रम सीआईएसएफ परिवार को सकारात्मक सोच पैदा करती है. रचनात्मक कार्यों में शामिल होकर अपनी प्रतिभा को निखारा जाता है. कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, गीत, संगीत, सिंगल डांस, ग्रुप डांस, चेयर रेस, फैशन शो, रीडिंग कॉम्पिटिशन, कविता, अंत्याक्षरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों पूजा कुमारी, गीता कुमारी, सौम्या, रिंकू, रेखा, सोनाली, सुनीता, स्नेहलता, सोनी कुमारी, कांटे गीता, कांति देवी, ज्योति, ममता घोष, सीमा शर्मा, चंचला कुमारी को पुरस्कार से नवाजा गया. इस मौके पर इंदू, संजू, गायत्री  कुमारी, श्रष्टि रानी, सीता कुमारी, सुनीता, सोनाली, लव्या कुमारी, सोनी कुमारी, रेखा आदि थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693444&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : चंदनक्यारी सीओ के ख़िलाफ़ सोमवार से महासंघ का हल्ला बोल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही