Search

बोकारो थर्मल : भूख हड़ताल पर बैठे चार आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Bokaro Thermal : डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र के मुख्य द्वार के समीप भूख हड़ताल पर बैठे चार विस्थापित आंदोलनकारियों की स्थिति 15 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई. आनन-फाननन में चारों को डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद चारों आंदोलनकारियों की हालत स्थिर बनी हुई है. इनेक नाम तिलकधारी महतो, बबली असांरी, गुलाब यादव और मुन्द्रिका राम है. आठ सूत्री मांगों को लेकर 30 विस्थापित भाकपा (माले) और स्थानीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. 15 अप्रैल को हड़ताल का तीसरा दिन है. अभी भी 26 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं. भाकपा माले नेता बालगोविंद मंडल ने कहा कि आंदोलनरत विस्थापित नियोजन समेत अन्य मांगों को लेकर भीषण गर्मी में भूख हड़ताल कर रहे हैं. बावजूद इसके डीवीसी प्रबंधन मांगें मानने को तैयार नहीं है. इस बार प्रबंधन के साथ आरपार की लड़ाई होगी. भूख हड़ताल करने वालों में मंटू यादव, मुबारक अंसारी, दाउद असलम, बबली अंसारी, मुन्द्रिका राम, भोला यादव, वाजीद हुसैन, रणधीर यादव, सुरेंद्र घांसी, तिलक महतो, रवि तुरी, छत्रधारी गोप, भोला यादव, कुलेश्वर यादव, बबली अंसारी, मुबारक अंसारी, मिथिलेश रजवार, मंटू यादव, शैलेश पटवा, बंसत यादव, संजीत कुमार सिंह, तिलकधारी महतो, सुनील साव, कृष्णा कुमार, प्रेम कुमार, विशेश्वर राम समेत अन्य शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609025&action=edit">यह

भी पढें : बोकारो : मंदिर में उपद्रवियों ने तोड़ी मूर्तियां, लोगों में आक्रोश, बुलाई गई डॉग स्क्वायड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp