Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल : बारिश से पुलिया ध्वस्त, आवागमन ठप

Advertisement
Advertisement

सीसीएल कथारा प्रबंधन ने दो माह पहले ही कराई थी मरम्मत

Bokaro thermal : सीसीएल कथारा क्षेत्र की गोविंदपुर परियोजना स्थित लहरियाटांड़ और टीएच कॉलोनी के समीप बनी पुलिया दो दिनों से हो रही तेज बारिश में 23 अगस्त बुधवार की रात ध्वस्त हो गई. पुलिया ध्वस्त होने से इस रास्ते से आवागमन ठप हो गया है. इसी पुलिया से लहारियाटांड़ के ग्रामीणों का रोजना आना-जाना होता था. अब उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण चन्द्रिका रजक, लालचंद प्रजापति, कृष्णा रजक, राजेश, तुलसी रजक ने बताया कि सीसीएल ने दो-तीन महीने पहले ही पुलिया की मरम्मत कराई थी. लेकिन मूसलाधार बारिश में टिक नहीं पाई और ढह गई. उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से इसकी जांच कराने और पुलिया का जल्द निर्माण कराने की मांग की है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bike-rider-youth-going-to-in-laws-house-died-in-accident/">साहिबगंज

: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही