Search

 
 
 

बोकारो थर्मल : फंदे पर झूलता मिला युवक का शव

 
Bokaro Thermal : बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के रोहनियाटांड में विष्णु महतो नामक युवक का अपने ही घर में फंदे पर झूलता हुआ शव मिला. घटना 21 मार्च मंगलवार की शाम की है. जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर युवक कई दिनों से डिप्रेशन में था. मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है. मृतक युवक की बूढी मां मवेशी चराने गई थी. पिता करम महतो का दुर्घटना में पैर टूट जाने के कारण वह विकलांग हो गये है. जो घर पर ही थे. उसकी मां जब घर वापस लौटी तो देखा बिष्णु फांसी के फंदे में झूल रहा है. मां के चिल्लाने पर आसपास के पड़ोसी दौंडकर वहां पहुंचे और फंदे से युवक उतारा गया. तब तक उसकी मौत चुकी थी.

     मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है मृतक

मृतक का पैतृक घर हजारीबाग के केंदुवाडीह में है. खेतीबारी को लेकर पेंक के रोहनियाटांड में घर बनाकर रह रहा था. एक बेटी तीन साल की है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

           बोकारो में होटल चलाता था युवक

बिष्णु बोकारो के चास में एक लाइन होटल चलाता था. उसके पिता करम महतो का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया है. इस कारण विष्णु होटल को अपने पार्टनर के जिम्मे छोड़ अपने पिताजी के देखभाल के लिए रोहनियाटांड में रहने लगा था. थाना प्रभारी सुमन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी तरह की सूचना नहीं है. यह">https://lagatar.in/bokaro-elephant-outbreak-has-increased-in-the-villages-only-because-of-the-cutting-of-forests-mukul/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : वनो के कटने से ही गांवों में बढ़ा है हाथी का प्रकोप : मुकुल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही